विश्व

मेघना नदी में आए बाढ़ के कारण बांग्लादेश छोड़ने को मजबूर हैं लोग

Sarita
18 Aug 2022 10:50 AM IST
People are forced to leave Bangladesh due to flood in Meghna river
x

फाइल फोटो 

मेघना नदी में आए बाढ़ के कारण पिछले साल दक्षिण बांग्लादेश के मोहम्मद जेवेल और आरजू बेगम को रातों रात पैतृक गांव में अपना घर छोड़ना पड़ा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेघना नदी में आए बाढ़ के कारण पिछले साल दक्षिण बांग्लादेश के मोहम्मद जेवेल और आरजू बेगम को रातों रात पैतृक गांव में अपना घर छोड़ना पड़ा। उनके पास उस वक्त कोई और विकल्प नहीं था। अगली सुबह अपने चार बच्चों के साथ वे राजधानी ढाका पहुंचे थे। भोला जिले के रामदासपुर गांव स्थित अपने घर से सैंकड़ों किमी दूर पूरा परिवार राजधानी पहुंचा था। बता दें कि यह तटीय इलाका सबसे अधिक बाढ़ की चपेट में आता है जहां अनेकों गांव वालों को नियमित रूप से अपना घर छोड़ जाना पड़ता है। हिमालय से निकलने वाली नदियां बांग्लादेश से होकर गुजरती हैं।

Next Story