विश्व

फिलिस्तीनी प्रशासन ने इजरायल पर लगाया, गाजा भेजे जाने रोके जा रही कोविड-19 टीके की खेप

Apurva Srivastav
16 Feb 2021 8:04 PM IST
फिलिस्तीनी प्रशासन ने इजरायल पर लगाया, गाजा भेजे जाने रोके जा रही कोविड-19 टीके की खेप
x
फिलिस्तीनी प्रशासन (Palestine Administration)) ने सोमवार को आरोप लगाया है

फिलिस्तीनी प्रशासन (Palestine Administration)) ने सोमवार को आरोप लगाया है कि इजरायल (Israel) स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों (Frontlines Workers) के लिए गाजा पट्टी भेजी जा रही कोविड-19 टीके की खेप रोक रहा है. यह इलाका इस्लामी चरमपंथी समूह हमास (Hamas) के नियंत्रण में है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री मेइ अल्काइला ने एक बयान में कहा कि पीए द्वारा रूस (Russia) से खरीदे गए स्पुतनिक-V (Sputnik V) टीके की 2000 खुराकों की खेप को उन इलाकों में रोकने के लिए इजरायल 'पूरी तरह से जिम्मेदार' है जिसपर उसका नियंत्रण है.

पीए ने कहा कि वह गाजा में टीकों को साझा करेगा जहां पर इस्लामी चरमपंथी हमास साल 2007 से शासन में है. यहां करीब 20 लाख फिलिस्तीनी रहते हैं और उन्हें अब तक टीके की कोई खुराक नहीं मिली है. अधिकारियों के मुताबिक गाजा में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से 53,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 537 लोगों की मौत हुई है.
क्या बोले इजरायली सांसद?
गाजा में हमास के सत्ता में आने के बाद से इजरायल और मिस्र ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. कुछ इजरायली सांसदों का कहना है कि हमास की कैद में मौजूद दो इजरायली नागरिकों की रिहाई और दो इजरायली सैनिकों के अवशेष वापस करने के मामले में प्रगति होने पर ही टीके की आपूर्ति की अनुमति दी जानी चाहिए.

इजरायली अधिकारी ने बताया कि इजरायल को गाजा में स्पुतनिक टीके की 1000 खुराक की आपूर्ति करने के लिए अनुरोध मिला है और सोमवार रात तक इसपर चर्चा चल रही थी. अधिकारी ने कहा कि इस पर रोक नहीं लगाई गई है बल्कि इस पर विचार किया जा रहा है.
इजरायल में 9.3 मिलियन लोगों को लगा टीका
इजरायल के विदेशी मामलों और रक्षा समिति के चेयरमेन ज़ीवि होसर ने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधि से वैक्सीन ट्रांसफर पॉलिसी के बारे में जानकारी मांगी. इजरायल ने दिसंबर से 9.3 मिलियन की अपनी आबादी के एक तिहाई से अधिक की संख्या के साथ दुनिया के सबसे सफल टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है.


Next Story