Breaking News

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के जजों का वेतन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से ज्यादा

jantaserishta.com
17 May 2023 3:36 PM IST
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के जजों का वेतन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से ज्यादा
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| लोक लेखा समिति (पीएसी) को सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का वेतन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों, संघीय सचिवों और सांसदों के वेतन से अधिक है। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा वेतन पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) का है, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और राष्ट्रपति का वेतन है।
आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री को मंत्रियों और संघीय सचिवों के वेतन से भी कम वेतन मिलता है। पीएसी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीजेपी और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों द्वारा प्राप्त भत्तों और विशेषाधिकारों की डिटेल मांगी है।
चूंकि सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार मंगलवार को शीर्ष अदालत के 10 साल से अधिक के खचरें के ऑडिट के लिए पीएसी के सामने पेश नहीं हुए, इसलिए समिति ने उन्हें 23 मई को अगली बैठक में फिर से बुलाया और पेश नहीं होने पर उनके वारंट जारी करने की चेतावनी दी है।
रजिस्ट्रार के नहीं आने पर समिति सदस्यों ने नाराजगी भी जताई है। अटॉर्नी जनरल मंसूर अवान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के खचरें का ऑडिट किया जा सकता है और लोक लेखा समिति ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story