पाकिस्तान डींग मार रहा, बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष बनने किया दावा

पाकिस्तान। पाकिस्तान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष बनने जा रहा है। पड़ोसी देश इसी साल अध्यक्षता की कमान संभालेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की। हाल ही में इस संगठन के सदस्य देशों के बीच सीमा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी प्रयासों को लेकर पाकिस्तान में एक अहम बैठक भी संपन्न हुई है। इस वर्ष सितंबर में पाकिस्तान SCO की अध्यक्षता संभालने जा रहा है, और इसी कड़ी में उसने सीमा सेवाओं के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी की, जिसमें भारत ने भी हिस्सा लिया।
17 जुलाई को इस्लामाबाद में SCO सदस्य देशों के सक्षम अधिकारियों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 12वीं बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान द्वारा की गई। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी इस बैठक में भारत भी शामिल हुआ। हालांकि यह साफ नहीं है कि भारत की ओर कौन शामिल हुआ था। इस बैठक में भारत के अलावा, चीन, रूस, बेलारूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के सीमा सेवाओं के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, SCO के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे (RATS) की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि भी इस बैठक में मौजूद रहे।
सीमा सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्य देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के हालात पर चर्चा हुई और संयुक्त सीमा अभियान "सॉलिडैरिटी-2025" के परिणामों को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, आगामी संयुक्त सीमा अभियान "सॉलिडैरिटी-2026" की तैयारियों और संचालन के प्लान को भी स्वीकृति मिली।
वर्ष 2027 के लिए विशेषज्ञ समूह के कार्य योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। ताजिकिस्तान के उस प्रस्ताव का समर्थन किया गया, जिसमें उसने 2027 में "सॉलिडैरिटी-2027" अभियान की मेजबानी करने की पेशकश की थी।





