
x
DELHI दिल्ली। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने अपना आखिरी लीग मैच यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को खेला था। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और नो हैंडशेक विवाद को मुद्दा बनाया था। इस वजह से मैच निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत को प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है। यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के बीच बैठक को दिखाया गया है। वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 'नो हैंडशेक' विवाद के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा माफी मांगने का दावा किया था। वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे शेयर करने पर आईसीसी ने आपत्ति जताई है।
ईएसपीएन के मुताबिक पीसीबी को आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग मामले पर मेल भेजा है। मेल के माध्यम से उन्होंने बताया है कि खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र में, जहां बैठक हुई थी, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। बैठक में पाइक्रॉफ्ट के अलावा, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा, मुख्य कोच माइक हेसन, टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा और मीडिया मैनेजर नईम गिलानी के अलावा आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान भी मौजूद थे। जब गिलानी ने बैठक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के अनुसार पीएमओए के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। पीसीबी बैठक का वीडियो बनाने पर अड़ा रहा। बोर्ड का कहना था कि बिना वीडियो रिकॉर्ड किए पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद गिलानी को बिना ऑडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति दी गई।
गुप्ता ने अपने ईमेल में वीडियो रिकॉर्डिंग को गलत बताया है और कहा कि पीसीबी ने कई प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। बैठक में, पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान टीम प्रबंधन को बताया था कि वह नो हैंडशेक संबंधित निर्देश के संदेशवाहक थे। गलतफहमी से उन्हें निर्देश देने वाला समझा गया। बैठक के बाद पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट द्वारा माफी मांगने वाला बयान जारी कर दिया। आईसीसी को पीसीबी की यह हरकत नागवार गुजरी है। पीसीबी का दावा था कि पाइक्रॉफ्ट ने आचार संहिता और एमसीसी की क्रिकेट भावना का उल्लंघन किया था, जब उन्होंने आगा को सूर्यकुमार से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। आईसीसी ने इस घटना की जांच की है और पाइक्रॉफ्ट को मामले से बरी कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से बाहर करने की मांग की थी, इसे भी आईसीसी ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान-यूएई मैच में पाइक्रॉफ्ट ही रेफरी थे।
Tagsएशिया कप 2025पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डएंडी पाइक्रॉफ्टनो हैंडशेक विवादICCयूएईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





