विश्व

पाक सेना का दावा, भारत से उड़कर गिरी विचित्र वस्तु

Renuka Sahu
11 March 2022 12:54 AM GMT
पाक सेना का दावा, भारत से उड़कर गिरी विचित्र वस्तु
x

फाइल फोटो 

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसके पंजाब सूबे में खानेवाल जिले के मियां चन्नू में भारत से कथित तौर पर उड़कर आई एक वस्तु गिरकर ध्वस्त हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसके पंजाब सूबे में खानेवाल जिले के मियां चन्नू में भारत से कथित तौर पर उड़कर आई एक वस्तु गिरकर ध्वस्त हो गई। यह वाकया बुधवार नौ मार्च को शाम पौने सात बजे का है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया को बताया कि भारतीय क्षेत्र से तेज गति से उड़ने वाली एक वस्तु पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंची और जमीन पर गिरकर नष्ट हो गई। इस घटना में नागरिक क्षेत्र की संपत्ति को क्षति हुई है लेकिन किसी की जान नहीं गई।

भारतीय पक्ष की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। प्रवक्ता ने बताया कि इस वस्तु को सतह से लांच किया गया था। एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि इसे मार गिराया नहीं गया बल्कि यह अपने आप दुर्घटनाग्रस्त हुई। प्रवक्ता ने दावा किया कि यह वस्तु 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। इसने उस समय पाक के हवाई क्षेत्र में मौजूद कई विमानों को खतरे में डाल दिया था। इस वस्तु ने गिरने से पहले करीब 207 किमी की यात्रा की।
Next Story