विश्व

दुनिया में कोरोना से हाहाकार, यूरोप में मरने वालों की संख्या दस लाख के पार

Gulabi
15 April 2021 4:00 PM GMT
दुनिया में कोरोना से हाहाकार, यूरोप में मरने वालों की संख्या दस लाख के पार
x
विश्वभर के देशों में लगातार सातवें हफ्ते भी कोरोना के मामले पूरी गति से बढ़ रहे हैं

विश्वभर के देशों में लगातार सातवें हफ्ते भी कोरोना के मामले पूरी गति से बढ़ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पिछले सप्ताह 45 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। पूरे विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या तेरह करोड़ अस्सी लाख हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा भी तीस लाख तक पहुंचने वाला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार लगातार चार सप्ताह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यह बढ़ोत्तरी लगभग सात फीसद रही। भारत में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यहां 70 फीसद नए मामले बढ़े हैं। दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी देशों में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है।
यूरोप के सभी देशों में कोरोना का कहर है। यहां मरने वालों का आंकड़ा दस लाख के पार हो गया है। अब हालत और बदतर होती जा रही है। हर सप्ताह 16 लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के डा. हेंस क्लूज ने इसके साथ एक अच्छी खबर भी दी कि कुछ देशों में महामारी में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के कारण अस्सी साल से ऊपर की उम्र के लोगों में संक्रमण के मामलों में तीस फीसद की कमी आई है।
विश्वव्यापी कोरोना महामारी से जुड़े प्रमुख बिंदु
- जर्मनी : कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक दिन में 21 हजार से ज्यादा आ रही है। अस्पतालों के आइसीयू में तेजी से मरीज पहुंच रहे हैं।
- पोलैंड : कोरोना की स्थिति को देखते हुए यहां एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
-कंबोडिया : जनता से घर में ही रहने की सलाह दी गई है। यहां पर दो सप्ताह का लॉकडाउन भी लगा दिया है।
-ब्राजील : यहां मरने वालों का आंकड़ा 36 लाख से ऊपर पहुंच गया है। 24 घंटे में 34 सौ लोग मारे गए। यहां एक दिन में 73 हजार से ज्यादा केस मिले हैं।
सर्वाधिक प्रभावित देश
देश संक्रमित मौत
अमेरिका 3,21,50,081 5,78,098
ब्राजील 1,36,77,564 3,62,180
फ्रांस 51,49,834 99,777
रूस 46,75,153 1,04,398
ब्रिटेन 43,78,305 127,161
Next Story