विश्व

इटली के इस्चिया द्वीप में एक की मौत और कई लापता

Nilmani Pal
27 Nov 2022 3:28 AM GMT
इटली के इस्चिया द्वीप में एक की मौत और कई लापता
x

इटली| दक्षिणी इटली में इस्चिया द्वीप पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। भारी बारिश के बाद कई आवासीय इमारतों पर भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से यह घटना हुई। यह जानकारी अधिकारियों और स्थानीय मीडिया से सामने आई है। इतालवी समाचार एजेंसी एजीआई ने शनिवार को नेपल्स प्रीफेक्ट क्लाउडियो पालोम्बा के हवाले से बताया, "अब तक हम एक की मौत की पुष्टि कर सकते हैं।" प्रीफेक्ट ने कहा कि माना जा रहा है कि मृतका महिला थी, जो द्वीप पर स्थायी रूप से रहती थी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार भूस्खलन के कारण कम से कम 10 इमारतें ढह गईं। इस्चिया की नगर पालिकाओं में से एक कैसामिसिओला टर्मे में खोज गतिविधियां चल रही थीं। एएनएसए समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार देर रात तक लगभग 80 लोगों को एक स्थानीय खेल सुविधा में ले जाया गया था, लेकिन उनकी संख्या बढ़ सकती है, जबकि दर्जनों परिवार अभी भी अलग-थलग हैं।

प्रीफेक्ट के अनुसार नेपल्स में आपातकालीन बैठक में इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो-लिंक के माध्यम से भाग लिया। सभी बचाव प्रयासों का समन्वय नेपल्स के प्रान्त से नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख फैब्रीजि़यो कर्सियो द्वारा किया जा रहा था, जहां स्थानीय और राष्ट्रीय बचाव एजेंसियां आपातकालीन बैठक में शामिल थीं।सोशल प्लेटफॉर्म और स्थानीय मीडिया के माध्यम से इस्चिया के मेयर एंजो फेरैंडिनो ने बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए द्वीप पर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।इस्चिया एक ज्वालामुखीय द्वीप है जो नेपल्स के दक्षिणी शहर से लगभग 30 किमी दूर टायरानियन सागर में स्थित है।

Next Story