विश्व

ईद के मौके पर मुसलमानों को लेकर जो बाइडन का बड़ा बयान आया सामने, कही ये बातें

Sarita
3 May 2022 9:42 AM IST
On the occasion of Eid, Bidens big statement about Muslims came out, said these things
x

फाइल फोटो 

देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं। इसके बावजूद वह चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं।

बाइडन ने यह बात व्हाइड हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन उन हम सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, उन्हें हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।
अभी बहुत काम किया जाना बाकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।
एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं हम
बाइडन ने कहा, दुनिया के पूरे इतिहास में हम एकमात्र राष्ट्र हैं, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के अधार पर नहीं बल्कि, एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं। इससे पहले एक ट्वीट में बाइडन ने लिखा, हम दुनिया भर में ईद का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।
Next Story