विश्व

OMG: अस्पताल में मृत घोषित शख्स मुर्दाघर पहुंचने के बाद मिला जिंदा, देखें वीडियो

Gulabi Jagat
2 May 2022 4:12 PM GMT
OMG: अस्पताल में मृत घोषित शख्स मुर्दाघर पहुंचने के बाद मिला जिंदा, देखें वीडियो
x
मृत घोषित शख्स मुर्दाघर पहुंचने के बाद मिला जिंदा
चीन (China) में एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया और उसे एक मुर्दाघर भेज दिया गया. मुर्दाघर पहुंचने के बाद उसके जिंदा होने का पता चला. चीन में सोशल मीडिया पर जारी कुछ वीडियो में दो लोगों को शंघाई शिनचांगजेंग अस्पताल के बाहर एक पीले रंग के बड़े से बैग के साथ देखा गया. दोनों मुर्दाघर के कर्मचारी लग रहे थे. दोनों अस्पताल के एक कर्मचारी के सामने बैग को खोलकर यह कहते सुने जा सकते हैं कि यह आदमी जिंदा है. हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की.
इसके बाद कर्मचारियों ने व्यक्ति के जिंदा होने की पुष्टि की. इस घटना के बाद से शंघाई के लोगों में रोष है. शंघाई के स्थानीय प्रशासन को 2.6 करोड़ आबादी वाले शहर में ओमिक्रॉन के संकट को सही से नहीं संभाल पाने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना से शंघाई के लोगों में डर और गुस्सा भी है. कोरोना की नई लहर की वजह से शंघाई में सख्त लॉकडाउन है. 28 मार्च के बाद शहर के लॉकडाउन में कोई कमी नहीं की गई है. चीन के इस शहर में 1 मार्च से लॉकडाउन लागू है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैग में लाए गए बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उसकी हालत स्थिर है.
(इनपुट: भाषा)
Next Story