विश्व

OMG! 46 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों को हुआ प्यार, उसके बाद...

jantaserishta.com
20 May 2022 8:34 AM IST
OMG! 46 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों को हुआ प्यार, उसके बाद...
x

नई दिल्ली: मुलाकात हुई, फिर 4 हफ्तों में ही प्यार हो गया. अब 25 साल की एक लड़की ने 71 साल के शख्स से शादी कर ली. यह शख्स महिला का रेकी हीलर था.

डेनिएल रीफ, एक रहस्यमय दर्द की वजह से परेशान थीं. इसके इलाज के लिए उन्होंने रेकी मास्टर हावर्ड रीफ का एक सेशन बुक किया. हावर्ड ने जल्द ही डेनिएल की बीमारी को ठीक कर दिया. उम्र में 46 साल के अंतर के बावजूद दोनों को प्यार हो गया और वे दोनों साथ रहने लगे.
हालांकि, इनके फ्रेंड्स और फैमिली ने इस कपल को त्याग दिया. वहीं अनजान लोगों को लगता है कि हावर्ड, डेनिएल के दादा हैं. लेकिन दोनों, इन निगेटिव कमेंट्स पर ध्यान नहीं देते हैं. कपल ने कहा कि वह अब सबसे ज्यादा खुश हैं.
डेनिएल, एक डिलीवरी ड्राइवर हैं. उन्होंने कहा- हार्वड और मैंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सारे जजमेंट और हेट का सामना किया है. अब हमारी शादी और रोमांस को दो साल हो चुके हैं, हम लोग इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि लोग क्या सोचते हैं.
डेनिएल एक रहस्यमय बीमारी की शिकार हो गई थीं. उन्होंने कहा- मुझे सालों से एक बीमारी है. मैं सोती तो थी लेकिन हमेशा थकावट महसूस होती थी. मुझे भूख नहीं लगती थी, लेकिन मेरा वजन बढ़ता जा रहा था. मेरी हड्डियों और मांसपेशियों में बहुत दर्द रहता था. डॉक्टरों को मेरी बीमारी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा था.
सितंबर 2019 में 22 साल के डेनिएल ने हार्वड के साथ सेशन बुक किया. इलाज के बाद डेनिएल ठीक हो गई. इस दौरान डेनिएल हार्वड के लिए फील करने लगीं. उन्होंने कहा- एक दिन मैंने हार्वड से पूछा कि वह कितने साल के हैं, जवाब आया- 68 साल. मुझे एहसास हुआ कि वह 46 साल बड़े हैं. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
डेनिएल के लिए हार्वड भी फील करते थे. उन्होंने कहा- मैं जानता था कि एज गैप बहुत ज्यादा है लेकिन मैं महसूस किया कि इससे कोई दिक्कत नहीं है.
बाद में वे दोनों ने बिना फ्रेंड्स और फैमिली को बताए साथ में रहने का फैसला कर लिया. हार्वड ने कहा- जब हम लोगों ने शादी कर ली, तो मुझे अब इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story