विश्व

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में NUMBER ONE आए बर्नार्ड अरनॉल्ट, बेजोस दूसरे नंबर पर खिसके

Neha Dani
28 May 2021 6:20 AM GMT
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में NUMBER ONE आए बर्नार्ड अरनॉल्ट, बेजोस दूसरे नंबर पर खिसके
x
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब वह 17वें पायदान पर हैं।

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट अब नंबर एक पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर अमीरों की लिस्ट में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जरदस्त उछाल के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे वह 77.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब 12वें नंबर पर हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10:35 बजे बर्नार्ड अरनॉल्ट अब फोर्ब्स की अमीरों की पंक्ति में पहले स्थान पर आ गए हैं, उनकी कुल नेटवर्थ अभी 191 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की 187.4 अरब डॉलर है। यानी दोनों के बीच में फासला अब करीब 4 अरब डॉलर का हो गया है। टेस्ला के एलन मस्क 157:5 अरब डॉलर के साथ इस समय तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 126.6 अरब डॉलर के साथ चौथे नम्बर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 120.6 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
अमीर
कुल संपत्ति (अरब डॉलर में)
बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली 191
जेफ बोजोस 187.4
एलन मस्क 157.5
बिल गेट्स 126.6
मार्क जुकरबर्ग 120.6
वॉरेन बफेट 109.4
लैरी एलिसन 103
लैरी पेज 102.7
सर्गी ब्रिन 99.6
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को फैशन की दुनिया की बड़े समूह एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने जेफ बेजोस से नंबर वन रईस की कुर्सी छीन ली थी।
वहीं मुकेश अंबानी 79.5 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर एशिया के सबसे अमीर के ताज के साथ हैं, जबिक चीनी बिजनेसमैन झोंग शानाशान ने एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में भारत के गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। वह 72.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं एशिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक कर आ चुके अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की कुल संपत्ति घटकर अब 66.7 अरब डॉलर रह गई है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब वह 17वें पायदान पर हैं।


Next Story