विश्व

NSA अजीत डोभाल फरवरी में कनाडा दौरे पर रहेंगे

Nilmani Pal
28 Jan 2026 5:42 PM IST
NSA अजीत डोभाल फरवरी में कनाडा दौरे पर रहेंगे
x

दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल फरवरी 2026 में कनाडा की यात्रा पर जा रहे हैं. एनएसए वहां कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे. इस यात्रा का असल मकसद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करना है.

अजित डोभाल की कनाडा यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी मार्च 2026 में भारत दौरे पर आ सकते हैं. ये दौरा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करेगा. डोभाल का कनाडा दौरा दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद विरोधी कोशिशों को बढ़ाने पर जोर देगा.

सूत्रों के मुताबिक, अजित डोभाल के कनाडा दौरे का असल मकसद खालिस्तान मुद्दे पर चर्चा करना है. भारत चरमपंथी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए कनाडा की मदद चाहता है. गुरपतवंत सिंह पन्नू के प्रमुख सहयोगी इंदरजीत सिंह गोसल सहित खालिस्तानी अलगाववादियों की हालिया गिरफ्तारियां, इस बात का सबूत है कि कनाडा भारत की मदद करने की कोशिश कर रहा है.

Next Story
null