
x
Nigeria नाइजीरिया : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य योबे (Yobe State) में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों यात्रियों को ले जा रही एक नाव नदी में पलट गई। अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की।यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब 8 बजे (स्थानीय समय) हुई। जानकारी के मुताबिक, एक बड़ी लकड़ी की नाव (कैनो) जिगावा राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके के अदियानी गांव से रवाना हुई थी और योबे राज्य के गारबी इलाके की ओर जा रही थी। रास्ते में नाव अचानक पलट गई। उस समय नाव में कुल 52 यात्री सवार थे।
योबे स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (YSEMA) के प्रमुख मोहम्मद गोजे ने बताया किअब तक 13 यात्रियों को जिंदा बचा लिया गया है, 25 शव बरामद किए गए हैं और 14 लोगों की तलाश जारी है।” स्थानीय स्वयंसेवकों, सुरक्षा एजेंसियों और आसपास के कस्बों से आई आपातकालीन टीमें मिलकर लापता लोगों की खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।हादसा नाव में पानी रिसने (लीकेज) की वजह से हुआ। अगर नाव का चालक जिंदा पाया जाता है, तो उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।
TagsNigeriaनावहादसा25 मौत14 लापता Nigeriaboataccident25 dead14 missing Nigeria14 missing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





