विश्व

नाइजीरिया: 21 स्कूली बच्चों को सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया

Renuka Sahu
4 Jan 2022 1:07 AM GMT
नाइजीरिया:  21 स्कूली बच्चों को सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया
x

फाइल फोटो 

पश्चिमी अफ्रीकन देश नाइजीरिया में अपहरण किए गए 21 स्कूली बच्चों को पुलिस ने हथियारबंद समूह के चंगुल से मुक्त करा लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वरिष्ठ अधिकारी एडवर्ड गैबकेट ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलते ही नाइजीरिया वायुसेना ने जामफ्रा राज्य में मौजूद हथियारबंद समूहों के कैंप पर हवाई हमले किए। सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में सभी बच्चों को मुक्त करा लिया।

पश्चिमी अफ्रीकन देश नाइजीरिया में अपहरण किए गए 21 स्कूली बच्चों को पुलिस ने हथियारबंद समूह के चंगुल से मुक्त करा लिया। इन बच्चों का शुक्रवार शाम में तब अपहरण हुआ था, जब सभी शिक्षक के साथ कटसीना राज्य के बकुरा क्षेत्र में स्थित इस्लामिक स्कूल जा रहे थे।
वरिष्ठ अधिकारी एडवर्ड गैबकेट ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलते ही नाइजीरिया वायुसेना ने जामफ्रा राज्य में मौजूद हथियारबंद समूहों के कैंप पर हवाई हमले किए। सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में सभी बच्चों को मुक्त करा लिया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है कि समूह ने कितने लोगों का अपहरण किया है पर घटनास्थल से लोगों को ले जाने के लिए पांच गाड़ियों के बारे में सूचना मिली। इस आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में हथियारबंद समूह अक्सर ग्रामीणों और बच्चों पर हमले करते रहते हैं।
उधर, काडुना प्रांत के रहने वाले छह लोगों की एक अन्य समूह द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आतंकी संगठन को बढ़ावा देने के लिए करीब 150 हथियारबंद समूह नाइजीरिया में हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Next Story