विश्व

Nepal: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीएम प्रचंड के खिलाफ दर्ज हुई रिट याचिका

HARRY
11 Jun 2023 5:50 PM GMT
Nepal: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीएम प्रचंड के खिलाफ दर्ज हुई रिट याचिका
x
कोर्ट ने पहले एक बार रद्द कर दिया था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की मुश्किले एक बार फिर बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम प्रचंड के खिलाफ रिट याचिका दायर कर ली है। कम्युनिस्ट पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और पीएम प्रचंड के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने माओवादी सैनिकों के रूप में बच्चों का उपयोग किया है। एक पूर्व बाल सैनिक लेनिन बिस्टा ने याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने दावा किया था कि राजशाही के खिलाफ माओवादियों के युद्ध में बाल सैनिकों का इस्तेमाल किया गया था। इससे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होता है। बता दें, दो दिन पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रिट फाइल करने का आदेश जारी किया था।
नेपाली विपक्ष ने रविवार को नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड के खिलाफ निशाना साधा है। एक दिन पहले पूरी कैबिनेट के साथ पशुपतिनाथ मंदिर गए प्रंचड पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्रियों में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री सभी मंत्री शामिल थे। बता दें, प्रचंड पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर गए थे। विपक्षी नेता का कहना है कि प्रचंड मंदिर जाकर अपनी कट्टरपंथी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
Next Story