विश्व

NATO के महासचिव की चेतावनी, साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन के बीच जंग

Sarita
7 April 2022 11:47 AM IST
NATO के महासचिव की चेतावनी, साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन के बीच जंग
x

फाइल फोटो 

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।

साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग, NATO के महासचिव की चेतावनी
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

Next Story