विश्व

इजरायल की 10 फीसद से ज्यादा आबादी को बहुत ही कम वक्त में लग चूका कोरोना का टीका

Gulabi
1 Jan 2021 10:10 AM GMT
इजरायल की 10 फीसद से ज्यादा आबादी को बहुत ही कम वक्त में लग चूका कोरोना का टीका
x
इजरायल की 10 फीसद से ज्यादा आबादी का कोरोना टीकाकरण हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इजरायल की 10 फीसद से ज्यादा आबादी का कोरोना टीकाकरण हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। देश में अब तक नौ लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है। देश की आबादी नौ करोड़ 30 लाख है। 20 दिसंबर को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से अब तक 10.2 फीसद आबादी को वैक्सीन लग चुका है। गुरुवार को सबसे ज्यादा एक लाख 53 हजार 400 लोगों का टीकाकरण हुआ।



इससे पहले मंगलवार और बुधवार एक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ था। मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या चार लाख 23 हजार 262 हो गया है। गुरुवार शाम के बाद 3319 नए मामले सामने आए। वहीं मरने वालों की कुल संख्या 3325 हो गई है। वहीं गंभीर मंरीजों की संख्या 661 से बढ़कर 679 हो गई है। 1,089 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान 2,184 मरीज ठीक हुए। कुल 3,76, 322 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 43 हजार 615 है।


बता दें कि अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। विश्व में कोरोना के अब तक आठ करोड़ 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक कोरोना से एक करोड़ 97 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं तीन लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर है। देश में अब तक कुल एक करोड़ दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।


Next Story