मॉडल ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, बैग से टकराने पर हुई गुस्सा और टूट पड़ी मारने के लिए

वायरल न्यूज़। सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मॉडल और इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर एक बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर मारते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस घटना को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है.
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनिका कबीर एक व्यस्त सड़क पर खड़ी होकर रील शूट कर रही थीं. कैमरे के सामने वह पोज़ दे रही थीं, जबकि पीछे सड़क पर आम लोग आ-जा रहे थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां से गुजरता है और उसका बैग हल्के से मोनिका से टकरा जाता है.
वीडियो के अनुसार, जैसे ही वह व्यक्ति आगे बढ़ता है, मोनिका अचानक उसके पीछे दौड़ पड़ती हैं और अपने हैंडबैग से उसे मारना शुरू कर देती हैं. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. बुजुर्ग व्यक्ति इस दौरान घबराया हुआ दिखाई देता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है. सड़क पर मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं. बाद में मोनिका ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “जहां खूबसूरती और बहादुरी का मिलन होता है, आत्मविश्वास के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.” वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देख लिया.





