विश्व

हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला VIDEO, कई लोग घायल

Nilmani Pal
4 May 2025 1:31 PM IST
हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला VIDEO, कई लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर

तेल अवीव। तेल अवीव बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हूथी ने हमला किया है। मिसाइल हमले का सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आ गया है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेनाओं को हूती की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद अमेरिकी नौसेना ने अपने दो विमानवाहक युद्धपोतों के बेड़े क्षेत्र में तैनात कर दिए हैं। जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार ट्रंप ने किसी सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है।

ट्रंप के इस आदेश के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ाई जा रही है। यमन के निकट अदन की खाड़ी में कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन स्ट्राइक ग्रुप तैनात किया गया था लेकिन वह हूती को काबू करने में सफल नहीं हुआ है।

उल्टे हूती ने उससे छोड़े गए अत्याधुनिक ड्रोन गिराने शुरू कर दिए। अब ट्रंप के आदेश के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दूसरे विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन को वहां भेजने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में इस युद्धपोत के पश्चिम एशिया में पहुंचने के बाद हूती के खिलाफ अमेरिका का अभियान तेज होगा।


Next Story
null