विश्व

कैमरे में कैद कुदरत की करामात, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

jantaserishta.com
17 Sept 2023 5:42 PM IST
कैमरे में कैद कुदरत की करामात, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
x
बिजली गिरने का नजारा अक्सर हैरान करने वाला होता है।
वॉशिंगटन: आसमान से बिजली गिरने का नजारा अक्सर हैरान करने वाला होता है। हालांकि यह बेहद खतरनाक होती हैं। इनकी चपेट में आकर घायल होना तो आम बात है, कई बार मौत तक हो जाती है। हाल ही में आसमानी बिजली का दिलचस्प नजारा अमेरिका में रिकॉर्ड किया गया है। इसे अमेरिकी कोस्ट गार्ड्स के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। इस फुटेज को उस वक्त फिल्माया गया, जब एक तटरक्षक पोत ग्रेट लेक्स और एरी नहर के माध्यम से मिशिगन से कनेक्टिकट में दो नौकाओं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में न्यूयॉर्क शहर में अपना रास्ता तय कर रहा था।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, ‘आराम के लिए बहुत ज्यादा करीब’। वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिकी कोस्ट गार्ड के जहाज नहर से गुजर रहे थे। इसी वक्त बिजली गिरती है और पानी के अंदर समा जाती है। वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा गया है कि न्यूयॉर्क सिटी जाते समय, हमारे चालक दल को पता था कि दिन में बाद में क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
कोस्ट गार्ड की पोस्ट के मुताबिक एहतियाती उपाय करते हुए, सभी चालक दल पास के पुलों में चले गए। इस दौरान सुनिश्चित किया गया कि ज्यादा खतरा न हो। कोस्ट गार्ड ने लिखा है कि सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया यह वीडियो एक उदाहरण है कि सिचुएशनल और एन्वॉयर्नमेंट अवेयरनेस कितना जरूरी है। कैप्शन में लिखा गया है कि जोखिम कम करने के लिए इस तरह की जागरुकता होनी बेहद जरूरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story