विश्व

Mexico : NH पर गैस टैंकर में विस्फोट, 3लोगों की मौत, 70 घायल

Sarita
11 Sept 2025 10:01 AM IST
Mexico : NH पर गैस टैंकर में विस्फोट, 3लोगों की मौत, 70 घायल
x
Mexicoमेक्सिको : मैक्सिको में एक बड़े सड़क हादसे ने बुधवार की रात को दहशत का माहौल पैदा कर दिया। एक नेशनल हाईवे (NH) पर गैस से भरा टैंकर पलटने के बाद जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते 18 गाड़ियां आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, गैस टैंकर एक हाईवे से गुजर रहा था जब वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के कुछ ही पलों बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट की वजह से टैंकर के आसपास खड़ी और गुजर रही गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था - चारों ओर धुआं, चीख-पुकार और जलती हुई गाड़ियों का मंजर।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में बिजली और ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें आसमान तक जा रही थीं और सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।सुरक्षा को देखते हुए, घटनास्थल वाले राजमार्ग के हिस्से को फिलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने टोल प्लाजा के आसपास की सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर दिया है, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Next Story