
x
Malaysia Earthquake :मलेशिया के सबाह राज्य में सोमवार तड़के (23 फरवरी 2025) जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। यह झटका बोर्नियो द्वीप के पास महसूस किया गया।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सबाह की तटीय राजधानी कोटा किनाबालू से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप जमीन की सतह से करीब 619.8 किलोमीटर की गहराई में आया, जो काफी ज्यादा गहराई मानी जाती है।यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 57 मिनट पर आया।USGS ने प्रारंभिक आकलन में कहा है कि इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की संभावना कम है। गहराई ज्यादा होने की वजह से सतह पर इसका असर सीमित रहने की उम्मीद जताई गई है।
TagsMalaysiaEarthquakeभूकंपदहशतMalaysiaPanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





