
x
ब्रिटेन में रेल हादसे से हड़कंप पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पलटे यात्रियों की चीख पुकार से गूंजा घटनास्थल
लंदन : ब्रिटेन में एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने से बड़ा हादसा हो गया। दक्षिणी इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स इलाके में हुई इस दुर्घटना में ट्रेन के तीन डिब्बे पलट गए। हादसे के समय ट्रेन में करीब 150 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग दहशत में आ गए।
यह हादसा लेविस रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां लंदन विक्टोरिया से ईस्टबोर्न जा रही सदर्न रेलवे की ट्रेन पटरी से उतर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के तीन डिब्बे अपनी तरफ पलट गए थे। कुछ यात्री डिब्बों में फंस गए, जिन्हें आपातकालीन टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से पहले ट्रेन अचानक हिलने लगी और कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो गए। डिब्बों के पलटते ही यात्रियों का सामान इधर-उधर बिखर गया और अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने इस घटना को बेहद डरावना बताया।
Aerials: A passenger train derailed Thursday in southern #England, seriously injuring two people and causing minor injuries for nine others after three carriages overturned. pic.twitter.com/PMZ4jpXM5s
— ShanghaiEye🚀official (@ShanghaiEye) August 14, 2026
घटना की सूचना मिलते ही ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। रेल दुर्घटना जांच शाखा (RAIB) हादसे के कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में ट्रैक की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद प्रभावित रेल मार्ग पर सेवाएं बाधित हुई हैं। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही रेल सेवा सामान्य की जाएगी।
Tagsयूके ट्रेन दुर्घटनाब्रिटेन यात्री ट्रेन पटरी से उतरनालुईस ट्रेन दुर्घटनाईस्ट ससेक्स रेलवे दुर्घटनादक्षिणी रेलवे दुर्घटनाट्रेन बचाव अभियानरेल दुर्घटना जांचब्रिटेन ट्रेन दुर्घटनायात्री ट्रेन दुर्घटनाट्रेन दुर्घटना से प्रस्थानतीन प्रारंभिक पलटेयात्रियों का प्रस्थानUK train crashUK passenger train derailmentLewes train crashEast Sussex Railway crashSouthern Railway crashtrain rescue operationrail accident investigationpassenger train crashdeparting train crashthree early overturnsdeparting passengers
Next Story





