- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग्रेटर नोएडा में ATS...
उत्तर प्रदेश
ग्रेटर नोएडा में ATS का ऑपरेशन 5.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
nidhi
14 Aug 2026 7:14 AM IST

x
फ्लैट में छिपा था करोड़ों का नशे का कारोबार मुंबई ATS की रेड में बड़ा खुलासा
ग्रेटर नोएडा: मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। टीम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर दो नाइजीरियन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 5.40 करोड़ रुपये कीमत की मेथामफेटामाइन ड्रग्स और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों विदेशी महिलाएं पिछले करीब दो महीने से इस फ्लैट में रह रही थीं। मुंबई ATS को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा में आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
तलाशी के दौरान फ्लैट से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी और एंजल ओसास जुलिक्ट के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया की रहने वाली बताई जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद ATS दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।
ग्रेटर नोएडा में विदेशी महिलाएँ ड्रग्स बनाने और सप्लाई करने का धंधा कर रही हैं। यह महिलाएं सबसे ख़तरनाक नशीला ड्रग्स "मेथामफेटामाइन" की सप्लाई करती थी। लगभग पौने तीन किलो ड्रग्स मिला है जिसकी क़ीमत करीब 5.40 करोड़ है।यह महिलाएं यहाँ किराए पर रहती थी और नाइजीरिया की निवासी हैं pic.twitter.com/YWnZwcSpzU
— Sunil Upadhyay (@sunilgupadhyay) August 13, 2026
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुंबई में पहले हुए एक ड्रग्स केस से जुड़ी हुई है। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर ATS ग्रेटर नोएडा पहुंची और यहां सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाया। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस महिला ने दोनों विदेशी महिलाओं के लिए फ्लैट किराये पर लिया था, वह कार्रवाई के दौरान फरार हो गई। ATS अब उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फ्लैट किसके नाम पर लिया गया था और दोनों महिलाओं को यहां तक पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल हैं। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि बरामद ड्रग्स की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी और इस नेटवर्क के तार देश के किन अन्य शहरों से जुड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsमुंबई एटीएस छापाग्रेटर नोएडा ड्रग मामलानाइजीरियाई महिला ड्रग तस्करमेथामफेटामाइन जब्तड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क भारतएटीएस जांचग्रेटर नोएडा अपराध समाचारमुंबई एटीएस कार्रवाईग्रेटर पिस्टल मामलाMumbai ATS raidGreater Noida drug caseNigerian woman drug smugglermethamphetamine seizeddrug trafficking network IndiaATS investigationGreater Noida crime newsMumbai ATS actionGreater pistol case
Next Story





