विश्व

गैस लाइटर फैक्ट्री में बड़ी घटना, 5 कर्मचारियों की मौत

Nilmani Pal
5 April 2026 7:35 AM IST
गैस लाइटर फैक्ट्री में बड़ी घटना, 5 कर्मचारियों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बांग्लादेश। राजधानी ढाका के पास शनिवार दोपहर एक गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वहां काम कर रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.

फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, ये घटना ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके की है. शनिवार दोपहर अचानक फैक्ट्री परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा. देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों की चपेट में आ गई।.

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं. दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में शुरू हुई इस आग पर काबू पाने में कई घंटों का समय लगा. शाम तक तलाशी अभियान के दौरान दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री के भीतर से पांच शव बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है.

फैक्ट्री में आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.


Next Story