विश्व

मौत का LIVE वीडियो, क्रैश हुआ सेना का लड़ाकू विमान

jantaserishta.com
17 Sept 2023 12:21 PM IST
मौत का LIVE वीडियो, क्रैश हुआ सेना का लड़ाकू विमान
x
आग ही आग.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्लेन को क्रैश होते देखा जा सकता है. वो एक घर के बाहर खड़ी कार पर क्रैश हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन तेज गति से नीचे की तरफ आता है. फिर जोरदार धमाका होता है और चारों तरफ आग फैल जाती है. आसपास से दूसरी गाड़ियां भी गुजर रही थीं. ये मामला इटली का है. इस घटना में एक पांच साल की लड़की की मौत हो गई है. वहीं क्रैश होने वाला विमान सेना का था. प्लेन एरोबेटिक एक्सरसाइज कर रहा था. जिसके बाद वो हादसे का शिकार हो गया.
ये उत्तरी शहर तुरीन के बाहर निकल गया था. मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन और उसके हिस्से गाड़ी में आकर लगे. जिससे एक बच्ची की मौत हो गई. मृतक लड़की के माता पिता और 12 साल का भाई भी घायल हो गए हैं. इन्हें अस्पताल ले जाया गया. सभी की हालत स्थिर है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्लेन का पायलट उसके क्रैश होने से पहले ही पैराशूट की मदद से नीचे कूद गया था. उसे भी थोड़ी बहुत चोट आई है. घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, एक साथ 9 प्लेन वी आकृति की फॉर्मेशन के साथ उड़ान भर रहे थे. तभी इनमें से एक तेजी से नीचे की तरफ गिरा. खुद को बचाने के लिए कूदने वाले पायलट को भी वीडियो में देखा जा सकता है. प्लेन ने तुरीन कासल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हालांकि पायलट की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि प्लेन पक्षियों के झुंड से टकरा गया था. जिसके कारण उसमें दिक्कतें आने लगीं और वो क्रैश हो गया.
मृतक बच्ची के पिता का कहना है कि उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी थी. देश की वायु सेना का रविवार को एयर शो होना है. इसी की तैयारी चल रही थी. ये इस तरह का ऐसा पहला हादसा नहीं है. बल्कि इससे पहले 1988 में सेना के तीन प्लेन टकराने के बाद जमीन पर क्रैश हो गए थे. ये हादसा एयर शो वाले दिन हुआ था. इस घटना में तीनों पायलटों के साथ ही जमीन पर मौजूद 67 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story