विश्व

Lebanon:बेका घाटी में इजराइली हमला, 12 लोगों की मौत, 24 घायल

Sarita
21 Feb 2026 9:39 AM IST
Lebanon:बेका घाटी में इजराइली हमला, 12 लोगों की मौत, 24 घायल
x
Lebanon लेबनान : लेबनान के पूर्वी बेका घाटी में शुक्रवार को इजराइल के हमले में 12 लोग मारे गए और 24 व्यक्ति घायल हो गए, इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले दिन में एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर इजराइली हमले में दो और लोग मारे गए थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इजराइल ने दावा किया कि उसने बेका घाटी में लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के ''कमान केंद्रों'' पर हमला किया है,हालांकि हिजबुल्ला ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया।
स्थानीय टेलीविजन में एक घटनास्थल के वीडियो दिखाए गए। वीडियो से प्रतीत होता है कि निशाना बनाया गया स्थल एक इमारत है और आपातकालीन दल आग बुझाने एवं मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश करते दिखाई दिए। इससे पहले शुक्रवार को इजराइल के एक और हमले में बंदरगाह शहर सिडोन में स्थित एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे।
इजराइली की सेना ने दावा किया कि उसने ऐन अल-हिलवे शिविर में स्थित ''हमास के कमान केंद्र'' पर हमला किया है। हमास ने भी स्वीकार किया कि हमले में उसके दो सदस्य मारे गए, लेकिन कमान केंद्र पर हमले के दावे को उसने ''बेबुनियाद'' बताया। हमास ने कहा कि जिस इमारत को निशाना बनाया गया वह शिविर में सुरक्षा बनाए रखने वाले विभिन्न फलस्तीनी गुटों की थी।
Next Story