विश्व

मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बहन क्रिस्टिन किंग फैरिस का 95 वर्ष की उम्र में निधन

HARRY
30 Jun 2023 5:21 PM GMT
मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बहन क्रिस्टिन किंग फैरिस का 95 वर्ष की उम्र में निधन
x
इंटरनेशनल | नागरिक अधिकारों के पैरोकार रहे मार्टिन लूथर किंग की सगी बहन क्रिस्टिन किंग फैरिस का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष की थीं। उनकी भतीजी बर्निस किंग ने एक ट्वीट में बताया कि उनकी ‘‘प्रिय आंटी'' का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। मार्टिन लूथर किंग के सगे भाई-बहनों में अब तक केवल वही जीवित थीं।
अपने भाई की 1968 में हत्या के बाद दशकों तक फैरिस ने उनकी पत्नी कोरेटा स्कॉट किंग के साथ मिलकर उनकी विरासत को संरक्षित करने तथा उसका प्रचार करने के लिए काम किया। फैरिस का अटलांटा में 11 सितंबर 1927 को जन्म हुआ था। वह मार्टिन लूथर किंग सीनियर और अल्बर्टा क्रिस्टिन विलियम्स किंग की पहली संतान थीं।
Next Story