
यदि आप मिलान, (इटली) जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी तनी हुई भृकुटियां नीचें ही रहें. जापान में आपका ओवर वेट होना कानूनन जुर्म है, फ्लोरिडा में 6 बजे के बाद गैस पास करना अपराध है, आस्ट्रेलिया में गैर क्वालिफाइड तकनीशियन से बिजली का बल्ब बदलवाना दंडनीय अपराध है. इन कानूनों को तोड़ने पर आप पर भारी-भरकम जुर्माना ठोका जा सकता है. यूके की शोधकर्ता क्षेत्रीय निदेशक एरिका चांग की मानें तो हर यात्रा दिमाग की बत्ती ऑन कर देती है कि दुनिया भर में कानून की किताबों पर कितनी सारी अजीबोगरीब नियम कानून पास किये जा सकते हैं. इसलिए आपके लिए मशविरा है कि अगर आप विश्व में कहीं भ्रमण के लिए निकल रहे हैं तो वहां के स्थानीय कानून एवं परंपराओं पर एक बार खोजबीन अवश्य कर लें. इससे आप न केवल अनजानी परेशानियों से बच सकते हैं, बल्कि अपनी छुट्टी को भी पूरी तरह से इन्ज्वाय करते हैं. क्योंकि बहुत से देश में कुछ ना कुछ अजीबोगरीब नियम-कानून हैं, जिसका पालन करना आसान नहीं, किंतु करना तो पड़ेगा ही.





