विश्व

खामेनेई की मौत: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, कार्रवाई में 8 की मौत

jantaserishta.com
1 March 2026 1:10 PM IST
खामेनेई की मौत: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, कार्रवाई में 8 की मौत
x
देखें वीडियो.
Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य टॉप कमांडरों की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में भारी तनाव पैदा हो गया. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. भारी विरोध के बीच यहां अब तक 8 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की और परिसर में घुसने के प्रयास किए. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, टायर जलाए और आगजनी की घटनाएं हुईं. इस दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इजरायल मुर्दाबाद” और “ईरान जिंदाबाद” जैसे नारे पूरे इलाके में गुंजायमान रहे.
प्रदर्शन अचानक भड़क उठने से सुरक्षा बलों के लिए स्थिति को नियंत्रण में रखना मुश्किल हो गया. भीड़ की संख्या लगातार बढ़ती रही. कराची के इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं का असर अन्य देशों की जनता पर भी गहरा पड़ता है.
कराची से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़े संख्या में लोग यूएस कांसुलेट के बाहर हाथों में डंडे-लाठी लेकर हैं. लोग डंडे-लाठी से कांसुलेट के खिड़की और गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
वीडियो में यह भी देखा गया कि लोगों ने अमेरिकी कांसुलेट में आग लगा दी है. आग की तेज लपटें आसमान की ओर उठती हुई दिखाई दे रही हैं, और धुएं के गुबार समूचे क्षेत्र में फैले हुए हैं. इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को नई धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान कुछ भी करता है तो वह ऐसा सबक सिखाएंगे कि जिसे तेहरान देखते रह जाएगा. बता दें कि कराची में विरोध के पीछे सिर्फ अंतरराष्ट्रीय घटना पर प्रतिक्रिया नहीं है. बल्कि क्षेत्रीय राजनीतिक और धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null