विश्व

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या से उबाल...पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने किया हमला

jantaserishta.com
1 March 2026 12:26 PM IST
Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या से उबाल...पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने किया हमला
x
देखें वीडियो.
Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान के कराची में बवाल मच गया है. ईरान पर हमले का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के कराची में US कॉन्सुलेट के एंट्रेंस एरिया में धावा बोल दिया है. इस दौरान तोड़-फोड़ और आगजनी भी खबरें आ रही हैं.
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के US और इज़राइली बेस पर हमला करने के बाद तेहरान में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए.
इज़रायल के डिफेंस मिनिस्टर ने खामेनेई की हत्या पर मनाया जश्न
इज़रायल के डिफेंस मिनिस्टर इज़राइल कैट्ज़ ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने वाले हमलों के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और देश की सेना को बधाई दी है. कैट्ज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "जिसने इज़रायल को खत्म करने का काम किया, वह खत्म हो गया है इंसाफ हुआ है और बुराई की धुरी को करारा झटका लगा है." उन्होंने आगे कहा कि इज़रायल पूरी ताकत से काम करना जारी रखेगा.
खामेनेई की मौत की खबर के बाद कश्मीर में सड़कों पर उतरे लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद कश्मीर घाटी में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने अमेरिकी और इजरायल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को नई धमकी दी गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान कुछ करता है तो ऐसा मजा चखाएंगे कि वो सोच भी नहीं सकते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null