विश्व

थाइलैंड में अब गांजा रखना और उसकी खेती करना हुआ वैध

Sarita
10 Jun 2022 7:33 AM IST
Keeping and cultivating hemp is now legal in Thailand
x

फाइल फोटो 

थाइलैंड में अब गांजा रखना और उसकी खेती करना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। थाइलैंड में अब गांजा रखना और उसकी खेती करना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। गुरुवार को सरकार ने इसे वैध कर दिया। ऐसा करने वाला थाइलैंड एशिया का पहला देश बन गया है। अभी तक उरुग्वे और कनाडा दो ही ऐसे देश हैं जहां गांजा का सेवन करना अपराध नहीं है। थाइलैंड के स्वास्थ्य मंत्री खेती के लिए 10 लाख गांजा के पौधे वितरित करने वाले हैं। इससे ऐसी छवि बन रही है कि थाइलैंड नशेडि़यों के लिए जन्नत बन जाएगा।

हालांकि, थाइलैंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह केवल चिकित्सा में उपयोग के लिए गांजा को बढ़ावा दे रही है। उसने गांजा पीने वालों को चेताया भी है। अगर कोई सार्वजनिक स्थल पर गांजा का सेवन करता है तो उसे तीन महीने तक की जेल हो सकती है या 780 डालर का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Next Story