जज और महिला पुलिस अधिकारी रंगरेलियां मनाते पकड़ाया, क्लर्क ने खोली पोल

अमेरिका। जजों को न्याय का रखवाला कहा जाता है। लेकिन हाल में अमेरिका के एक जज की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अमेरिका में एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज को अपने ही सरकारी चैंबर के अंदर एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यही नहीं वे यह सब ड्यूटी के दौरान कर रहा थे अदालत के ही एक स्टाफ और लॉ क्लर्क की शिकायत के बाद जब मामले की जांच हुई, तब इस घिनौने सच का पर्दाफाश हुआ।
यह शर्मनाक घटना अमेरिकी संघीय अदालत की है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज पिछले दो साल से एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थे। हद तब हो गई जब जज साहब ने अपनी हसरतें पूरी करने के लिए अदालत के भीतर अपने चैंबर को ही अय्याशी का अड्डा बना डाला।
यह पूरा स्कैंडल तब दुनिया के सामने आया जब कोर्ट के ही एक क्लर्क ने हिम्मत जुटाकर चीफ जज के पास जाकर एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जज ड्यूटी के बीच चैंबर में अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसके बाद 7 जजों की एक हाई-लेवल कमिटी ने मामले की जांच की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब जज और पुलिस अधिकारी चैंबर के भीतर शारीरिक संबंध बना रहे होते थे, तब वहां कोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को सब कुछ साफ-साफ सुनाई देता था। ऐसे में अदालत के कर्मचारियों के लिए वहां काम करना बेहद असहज बन गया था।
वहीं जब जज से इस बारे में पूछा गया, तो शुरुआत में उन्होंने इन आरोपों को बकवास बताया था। लेकिन जांच कमेटी को पुख्ता सबूत मिल गए, जिसके बाद उन्होंने सब कबूल लिया। अब पैनल ने जज को दोषी पाते हुए उन पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। आरोपी जज को भविष्य में कभी भी फेडरल कोर्ट का चीफ जज बनने या किसी भी न्यायिक समितियों में शामिल होने पर हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं जज को यह आदेश भी दिया गया है कि वे इस घिनौने माहौल से प्रभावित हुए अपने 6 क्लर्कों को व्यक्तिगत रूप से औपचारिक माफीनामा लिखकर भेजें।





