विश्व

Japan: भीषण आग से घर और इमारतें पूरी तरह जलकर खाक

Sarita
19 Nov 2025 10:04 AM IST
Japan: भीषण आग से घर और इमारतें पूरी तरह जलकर खाक
x
Japan जापान : दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रांत से मंगलवार शाम एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई। सागानोसेकी इलाके में लगी भयंकर आग ने पूरे आबादी वाले क्षेत्र को चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 170 से ज़्यादा घर और इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।
आग की शुरुआत मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे एक आपातकालीन कॉल के बाद सामने आई। बताया जा रहा है कि इलाके में पहले से ही तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी थी, आग लगते ही हवा ने इसे तेजी से फैलाया और कुछ ही मिनटों में आग कई घरों तक पहुँच गई। सागानोसेकी एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के पास और चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई।
इस हादसे में फिलहाल एक बुज़ुर्ग व्यक्ति लापता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वह लगभग 70 साल के हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें उनकी खोज में लगी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 170 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें आग बुझाने, नुकसान का आंकलन करने और लापता व्यक्ति को ढ़ूंढने में लगातार जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
Next Story