विश्व

इटली की महंगाई दर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची

jantaserishta.com
1 Oct 2022 1:45 PM IST
इटली की महंगाई दर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची
x

DEMO PIC 

रोम (आईएएनएस)| इटली में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ने 2021 में इसी महीने की तुलना में सितंबर में 8.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो यूरो मुद्रा के निर्माण के बाद से साल-दर-साल सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अगस्त 2021 और इस साल अगस्त के बीच यानी पूरे एक साल में कीमतों में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अब तक इटली की महंगाई दर में साल-दर-साल चार सबसे बड़ी वृद्धि पिछले चार महीनों में दर्ज की गई है।
इटली के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसटीएटी) के अनुसार, साल के पहले नौ महीनों में देश की महंगाई दर एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक थी।
कीमतों के अधिक बढ़ने के पीछे का मुख्य कारक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ऊर्जा-संबंधी लागत हैं।
ऊर्जा वस्तुओं की कीमतें एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में सितंबर में 44.5 प्रतिशत अधिक थीं।
उच्च ऊर्जा लागत का प्रभाव परिवहन सेवाओं समेत अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
सितंबर में समाप्त होने वाले 12 महीनों में खाद्य पदार्थो में भी 11.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और वस्तुओं की कीमतों में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story