विश्व

यह इंसान के साथ संघर्ष के कारण दुनिया में सबसे अधिक हाथियों की मौत हुई दर्ज 

Neha Dani
14 Dec 2020 2:19 AM GMT
यह इंसान के साथ संघर्ष के कारण दुनिया में सबसे अधिक हाथियों की मौत हुई दर्ज 
x
दुनिया में इंसान और हाथियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान सबसे अधिक हाथियों की मौत श्रीलंका में दर्ज की गई है।

दुनिया में इंसान और हाथियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान सबसे अधिक हाथियों की मौत श्रीलंका में दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाल ही में सीओपीए द्वारा की गई चर्चाओं में यह बात सामने आई थी कि दुनिया में मानव-हाथी संघर्ष के कारण सबसे अधिक मानव मृत्यु की रिपोर्ट करने में श्रीलंका दूसरे स्थान पर और भारत पहले नंबर पर है।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल मौतों की संख्या में इजाफा
सीओपीए समिति के अध्यक्ष तिस्सा वितराना ने कहा कि पिछले 12 महीनों में, श्रीलंका में मनुष्यों के साथ संघर्ष में मारे गए हाथियों की संख्या पिछले वार्षिक औसत 272 से बढ़कर 407 हो गई। मारे गए लोगों की संख्या भी प्रति वर्ष औसतन 85 से बढ़कर 122 हो गई।
समिति ने कहा कि ऐसे संघर्षों को रोकने के लिए द्वीपीय देश में 2016 तक 4,211 किलोमीटर की बाड़ बनाई गई थी लेकिन ठीक से रखरखाव न होने के कारण उसका फायदा नहीं मिला। श्रीलंका में जंगली हाथियों को मारना अपराध है, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों द्वारा उनको जहर देने या गोली मारने के मामले यहां अधिक देखने को मिलते हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि श्रीलंका में जंगली हाथियों की आबादी 7,500 है।
60 वर्षों का प्रयास हो रहा विफल
वितराना और सीओपीए के अन्य सदस्यों ने इस मामले को सुलझाने के लिए अधिक कुशलता के साथ वन्यजीव विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के 60 सालों के प्रयासों के बावजूद अब तक कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस समस्या को हल करने के लिए नए तरीके से सोचने की जरूरत है।


Next Story