
x
Islamabad इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर दहशतगर्दी की चपेट में आ गई है। जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद क़स्र-ए-ख़दीजतुल कुबरा में आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें अब तक 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है, जबकि 22 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नमाज में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
मस्जिद परिसर में हुए विस्फोट के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने शिया मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल धमाके के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और किसी आतंकी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावर ने मस्जिद के मुख्य गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद पुलिस, रेस्क्यू टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन से बात करते हुए अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि मेन इमरजेंसी के साथ-साथ ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। इस्लामाबाद में हुए ताजा धमाके ने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
TagsIslamabadशिया मस्जिदधमाका31 मौतIslamabadShia mosquebombing31 dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





