विश्व

Iran:खाना पानी के लिए मचा है हाहाकार, सड़कों पर बिछ गईं हैं लाशें

Sarita
2 Jan 2026 7:46 AM IST
Iran:खाना पानी के लिए मचा है हाहाकार, सड़कों पर बिछ गईं हैं लाशें
x
Iran ईरान : ईरान में नए साल का स्वागत विरोध प्रदर्शन से हुआ। वैसे तो ईरान में हुकूमत के ख़िलाफ़ नौजवानों का विरोध प्रदर्शन पिछले चार दिन से चल रहा है, लेकिन आज साल के पहले दिन तेहरान से लेकर ईरान के दूसरे शहरों में भी लाखों लोग एक साथ सड़कों पर उतरे। ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा, इस्फ़हान, यज़्द, कोहदस्त, ज़ंजन और फ़ासा शहरों में भी हज़ारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ईरान कि हुकूमत के ख़िलाफ़ अपना विरोध जताया। ईरान में लोग लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और इकोनॉमी की खस्ता हालत के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों और सरकारी सुरक्षा बलों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई हैं, जिसके बाद कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है।
कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, कोहदस्त शहर में भीड़ ने पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया, हमले में एक पुलिसवाले की मौत हो गई, जबकि 10 से ज़्यादा घायल हो गए। इन प्रदर्शनों की वजह से ईरान में तख्ता पलट का खतरा बढ़ गया है।
अमेरिका और पश्चिमी देशों ने ईरान के खिलाफ तमाम तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं, इसका असर अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, कमाई के साधन खत्म हो रहे हैं, मंहगाई बढ़ रही है और हालत ये है कि लोगों के पास खाने का सामान तक खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं, इसलिए अब ईरान की जनता की सड़कों पर हैं।
Next Story