विश्व

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, ईरान ने की पुष्टि

Nilmani Pal
1 March 2026 7:10 AM IST
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, ईरान ने की पुष्टि
x

ईरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, 'इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गए हैं। यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिनमें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला।' इसके पहले इजरायली अधिकारियों ने कहा था कि तेहरान में हुए हमले में खामेनेई की मौत हो गई है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी न्यूज एजेंसी FARS ने बताया है कि सुप्रीम लीडर की बेटी, दामाद और पोते एक हमले में मारे गए हैं। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं। ईरानी अधिकारियों और सरकार मीडिया ने अभी तक खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। खामेनेई के ऑफिस ने उनकी मौत की खबरों को साइकोलॉजिकल वॉरफेयर कहा है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइल हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘‘संयुक्त राष्ट्र के एक संप्रभु एवं स्वतंत्र सदस्य देश के खिलाफ पूर्व नियोजित और अकारण की गई सशस्त्र आक्रामकता’’ बताया तथा सैन्य अभियान को तत्काल रोकने और कूटनीति की ओर लौटने की मांग की। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं।


Next Story
null