राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की, ईरान पर आरोप, परमाणु हमले की धमकी

अमेरिका। इजराइल-ईरान संघर्ष मंगलवार को अपने पांचवे दिन में दाखिल हो गया है. सोमवार को दोनों देशों की तरफ से मिसाइलें दागी गईं. तेल अवीव, हाइफा और पेटाह टिकवा पर ईरानी हमलों में कई लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए. इस दौरान एक बिजली संयंत्र सहित प्रमुख बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. कुल मिलाकर मरने वाले इजराइली लोगों की तादाद 22 तक पहुंच गई है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल तादाद करीब 224 हो गई है. वहीं, इन सबके बीच कुछ भारतीय छात्र जंग की वजह से विदेश में फंसे हुए हैं, जिनको स्थानांतरित किया जा रहा है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मिसाइल उनके बेडरूम की खिड़की से टकराई. उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खाई है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रीय एकता की अपील की. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने इजरायल पर आवासीय इलाकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए 'कड़ी सजा' की धमकी दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि तेहरान को जल्द ही इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
स्थानीय ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार देर रात कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, साथ ही हवाई रक्षा गोलाबारी भी की गई. इज़रायली वायु सेना ने कहा कि उसने रमत मगशीम और हस्पिन में अलर्ट के बाद कई मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका. कथित तौर पर ड्रोन को इज़रायली क्षेत्र की ओर लॉन्च किया गया था.





