विश्व

भारतीय कर्मचारी की मौत, बिजली-पानी संयंत्र में ईरान का हमला

Nilmani Pal
30 March 2026 6:26 AM IST
भारतीय कर्मचारी की मौत, बिजली-पानी संयंत्र में ईरान का हमला
x
ब्रेकिंग

कुवैत। ईरान ने कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र के परिसर में स्थित सेवा भवन पर हमला किया. इस हमले में वहां काम करने वाले एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई. कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने सोमवार तड़के इसकी पुष्टि की है.

कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि रविवार, 29 मार्च 2026 की शाम को एक सेवा भवन पर हमला हुआ. मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने पुष्टि की कि इस ईरानी हमले की वजह से सेवा भवन को काफी नुकसान पहुंचा है. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में जारी करते हुए भारतीय कर्मचारी की मौत पर शोक जताया है. फिलहाल मृतक कर्मचारी की पहचान सामने नहीं आई है. हमले के तुरंत बाद आपातकालीन सुरक्षा दलों ने अपना काम शुरू कर दिया है. मंत्रालय ने बताया है कि प्रभावित स्थलों को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है. मंत्रालय ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

कुवैत सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बिजली और पानी की प्रणालियों की सुरक्षा और स्थिरता उनके लिए सबसे पहले है. सभी तकनीकी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि सेवाओं में कोई बाधा न आए और देश की जरूरी सुविधाएं सही ढंग से चलती रहें. इससे पहले अबू धाबी में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करने के बाद मलबा गिरने से तीन जगह आग लग गई थी. इस दौरान भी 6 लोग घायल हो गए थे. इनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे.

Next Story