विश्व

भारतीय महिला जापान में आई भूकंप से ऐसे बचाई अपनी जान, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

Nil dhankar
10 Dec 2025 7:21 AM IST
भारतीय महिला जापान में आई भूकंप से ऐसे बचाई अपनी जान, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी
x
पढ़े पूरी खबर

जापान। जापान में सोमवार रात एक जबरदस्त भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.5 थी.टोक्यो में रहने वाली भारतीय महिला पलक ने इस भूकंप के दौरान अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने जापान में कई भूकंप महसूस किए हैं, लेकिन ऐसा भूकंप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.पलक ने वीडियो में कहा कि झटके बहुत तेज थे और ऐसा लग रहा था कि ये रुक ही नहीं रहे. आमतौर पर जापान में भूकंप कुछ ही सेकंड तक रहता है, लेकिन यह भूकंप 3–4 मिनट तक चलता रहा, जिससे लोग डर गए.

पलक ने बताया कि जापान में लोग भूकंप के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलते क्योंकि यहां की इमारत बहुत मजबूत होती हैं. लेकिन इस बार हालात इतने अलग थे कि सभी लोग अपने अपार्टमेंट छोड़कर बाहर आ गए. वीडियो में पलक ने अपने इलाके को दिखाया, जहां पूरी सोसाइटी खाली नजर आई. पलक ने कहा- यहां के लोग आमतौर पर बेहद शांत रहते हैं और बाहर नहीं निकलते, लेकिन इस बार सब डर गए. मैं भी घबरा गई थी. उनके वीडियो पर कई लोगों ने उनकी सुरक्षा की चिंता जताई. किसी ने लिखा- आशा है, आप सुरक्षित हो. जबकि दूसरे ने कहा- बहुत डरावना है, शुक्र है कि आप ठीक हैं.

iamvikasdeepsingh नाम के एक यूजर ने लिखा-अगर आप बिल्डिंग के अंदर ही रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे. बाहर भागना कहीं ज्यादा खतरनाक है. बस बुनियादी दिशानिर्देशों का पालन करें और आप ठीक रहेंगे. अगली बार मजे करें. tarfarosh_imtiyaz नाम के यूजर ने लिखा- इसकी आदत डाल लो. यह सामान्य है. अगर तुम सो रहे हो, तो करवट लेकर तब तक सोते रहो जब तक फोन अलर्ट न भेज दे. इस भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की और करीब 90,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा. कुछ घंटों बाद स्थिति संभलने पर सुनामी चेतावनी को कम कर दिया गया.

Next Story
null