विश्व

भारतीय मूल के व्यक्ति को तीन साल कैद की सजा

Rounak Dey
4 Jun 2023 1:47 PM GMT
भारतीय मूल के व्यक्ति को तीन साल कैद की सजा
x
संपत्ति खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में ठहराया गया दोषी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने के नाम पर मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई गई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस बारे में जानकारी दी है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि 64 वर्षीय जसपाल सिंह जुटला को गुरुवार को लंदन के आइलवर्थ क्राउन कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक, संपत्ति खरीदने के लिए लोगों की मदद करने के नाम पर उसने करीब 16,000 पाउंड की धोखाधड़ी की थी। उसके शिकार लोगों में ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस बारे में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि धोखेधड़़ी के इन मामलों को मई 2019 से जनवरी 2021 के बीच अंजाम दिया गया था। आरोपी ने पिछले साल अगस्त में अक्सब्रिज मजिस्ट्रेट अदालत में पहले की सुनवाई में अपना जुर्म कबूल किया था। लंदन की आइलवर्थ क्राउन अदालत ने जुट्टला को बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी करने के जुर्म में सज़ा सुनाई।

बयान में यह भी कहा गया है कि जसपाल सिंह जुटला झूठे अभ्यावेदन द्वारा धोखाधड़ी के चार मामलों और संपत्ति बेचने के लिए अधिकृत नहीं होने के बाद भी उसे बेचने के एक मामले में सजा सुनाई गई है। इसमें बताया गया था कि उसने चार लोगों से आवास ऋण सलाहकार बनकर 15,970 पाउंड की ठगी की थी।

मेट्रोपोलिटन पुलिस की केंद्रीय विशेषज्ञ अपराध इकाई में वित्तीय जांचकर्ता डिटेक्टिव कांस्टेबल अनीता शर्मा ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जुटला बेहतरीन जीवनशैली के लिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उन्होंने यह भी कहा कि वो पेशेवर ठग है, उसने अपने ही समुदाय के लोगों को ठगा।

Next Story