विश्व
भारतीय राजदूत ने हज यात्रियों के लिए सुविधाओं का किया निरीक्षण
Gulabi Jagat
16 May 2025 11:50 PM IST
x
Riyadh रियाद। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल खान ने गुरुवार को भारतीय हज यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनके सामने आने वाली संभावित परेशानियों की जानकारी ली।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डॉ. खान के निरीक्षण दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा राजदूत डॉ. सुहेल खान ने आज मक्का में विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनके कल्याण तथा चिंता के मुद्दों के बारे में जानकारी ली। भारत सरकार भारतीय तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी आध्यात्मिक हज यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा राजदूत खान ने मक्का में भारतीय तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए स्थापित विभिन्न कार्यात्मक डेस्क, शाखा कार्यालयों और शाखा औषधालयों का निरीक्षण किया। उनके साथ वाणिज्य दूत (हज) श्री मुहम्मद अब्दुल जलील और अन्य समन्वयक भी थे।
दूतावास ने बताया कि भारतीय राजदूत डॉ. खान और वाणिज्य दूत (हज) जलील ने मक्का में अजीजिया परिवहन की भी व्यापक समीक्षा की। दूतावास ने जानकारी दी कि अजीजिया परिवहन पूरी तरह से निर्बाध है और भारतीय हज मिशन द्वारा तीर्थयात्रियों को उनके निवास से हरम शरीफ तक 24 घंटे सेवा प्रदान की जा रही है।
बता दें कि इस वर्ष के लिए भारत का कुल हज कोटा 1.75 लाख यात्रियों का है। श्रीनगर से 4 मई को भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था। रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अलावा जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी हज यात्रा के सुनियोजित और संपूर्ण परिचालन के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसुविधाओंहज यात्रियों
Next Story





