विश्व

यूएनएससी में भारत को मिले स्थायी सदस्यता: रूसी विदेश मंत्री

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 11:51 AM GMT
यूएनएससी में भारत को मिले स्थायी सदस्यता: रूसी विदेश मंत्री
x

मॉस्को: रूस ने एक बार फिर अपने दोस्त भारत के लिए 'याराना' निभाया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करते हुए कहा कि नई दिल्ली ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने रुख के साथ सुरक्षा परिषद में मूल्यों को बरकरार रखा है। मुझे लगता है कि भारत वर्तमान में आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में से एक है और उनके नेता भी। उनके पास विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुलझाने में विशाल राजनयिक अनुभव है।

साथ ही एशिया पर भारत का अच्छी खासी पकड़ भी है। जो यूएनएससी के लिए उसकी दावेदारी को और भी मजबूत करता है। भारत की जमकर तारीफ करते हुए लावरोव ने भारत को उभरते हुए बहुध्रुवीय विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण ध्रुव करार दिया है। लावरोव ने कहा कि भारत आर्थिक विकास के लिहाज से दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है। संभवत: नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास व्यापक पैमाने पर विभिन्न तरीके की समस्याओं को सुलझाने का अनुभव है।

लावरोव ने कहा कि भारत दक्षिण एशिया में शंघाई सहयोग संगठन के अंदर विभिन्न तरह के ढांचे में शामिल है और वह संयुक्त राष्ट्र में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने भारत के सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया। लावरोव ने कहा कि मैं समझता हूं कि आर्थिक विकास के मामले में भारत दुनिया में प्रमुख देशों में शामिल है। संभवत: अगुवा भी है। भारत की जनसंख्या जल्द ही दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएगी।

Next Story