विश्व

संकट में श्रीलंका को भारत ने दी मदद, हम शुक्रगुजार : पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या

Sarita
12 July 2022 7:29 AM IST
India helped Sri Lanka in crisis, we are thankful: Former cricketer Sanath Jayasuriya
x

फाइल फोटो 

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता का साथ दे रहे पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मुश्किल समय में उनके देश की मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्रीलंका में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता का साथ दे रहे पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मुश्किल समय में उनके देश की मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। साथ ही देश में आंदोलन शुरू होने की तारीख यानी नौ जुलाई को जन दिवस (पब्लिक डे) करार दिया है।

उन्होंने कहा, भारत ने इस संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और वह देश में मानवीय सहायता पहुंचा रहा है, जिसके लिए हम उसके शुक्रगुजार हैं। देश में मौजूदा हालात पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, इस संकट में भारत की अहम भूमिका है।
श्रीलंका की सड़कों-गलियों में हो रहे प्रदर्शन शुरू से ही शांतिपूर्ण रहे हैं। मैं प्रदर्शनकारियों के साथ हूं लेकिन स्थिर सरकार के गठन को लेकर जल्द से जल्द कोई पुख्ता निर्णय होना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि देश में स्थिर सरकार बनने के बाद भी आईएमएफ, भारत समेत अन्य मित्र देश श्रीलंका की मदद करेंगे।
किक्रेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले जयसूर्या से जब राजनीतिक पिच पर एंट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि वे सियासत में नहीं आने वाले।
Next Story