विश्व
Sudan में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने की गांव में लगभग 85 लोगों की हत्या
Sanjna Verma
18 Aug 2024 12:44 PM IST

x
सूडान Sudan: सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी के बाद महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 85 लोगों की हत्या कर दी। प्राधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश में 18 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष में रक्तपात की यह ताजा घटना है। सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अर्धसैन्य बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF)’ ने july में सेन्नार प्रांत के गलगानी में हमले शुरू किए और पिछले सप्ताह आरएसएफ लड़ाकों ने ‘‘गांव के निहत्थे निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।’’
बयान के अनुसार, ग्रामीणों ने अपहरण और महिलाओं व लड़कियों के साथ यौन शोषण का विरोध किया, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। इसमें बताया गया है कि हमले में 150 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।
एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी ने बताया कि शुक्रवार तक चिकित्सा केंद्र में 24 महिलाओं और नाबालिगों समेत कम से कम 80 मृतकों के शव आए। एक ग्रामीण मोहम्मद तजाल अमीन ने kue कि उसने शुक्रवार को छह पुरुष और एक महिला का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा देखा।
TagsSudanअर्धसैनिक समूहलड़ाकोंगांवहत्याparamilitary groupfightersvillageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





