विश्व

2019 में जाकर टूटा वैज्ञानिकों 100 साल पुराना भ्रम, कछुए की इस प्रजाति को मान रहे थे विलुप्त

Gulabi Jagat
10 Jun 2022 4:06 PM GMT
2019 में जाकर टूटा वैज्ञानिकों 100 साल पुराना भ्रम, कछुए की इस प्रजाति को मान रहे थे विलुप्त
x
कछुए की इस प्रजाति को मान रहे थे विलुप्त
वाशिंगटन : विशालकाय कछुओं की एक पुरानी प्रजाति की दोबारा खोज की गई है। अनुमान था कि वे करीब एक शताब्दी पहले ही विलुप्त हो गए थे लेकिन ये जीवित और बेहद अच्छी स्थिति में एक द्वीप पर पाए गए हैं। फर्नांडीना आइलैंड गैलापागोस विशाल कछुए जिन्हें 'fantastic giant tortoise' भी कहते हैं। अभी तक इस कछुए को 1906 में एक वैज्ञानिक अभियान के दौरान इकट्ठा किए गए एक नमूने के रूप में ही जाना जाता था। लेकिन 2019 में फर्नांडीना द्वीप पर फर्नांडा नाम की एक मादा कछुए को घूमते देखा गया था।
डेलीमेल की खबर के अनुसार प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 116 साल पुराने नमूनों के साथ फर्नांडा के डीएनए का मिलान किया। कम्युनिकेशंस बायोलॉजी में प्रकाशित एक पेपर में शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि दोनों चेलोनोइडिस फैंटास्टिकस कछुए ही हैं और आनुवंशिक रूप से गैलापागोस विशाल कछुए की अन्य सभी प्रजातियों से अलग हैं।
चार्ल्स डार्विन ने की थी द्वीप की खोज
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में जूलॉजी के प्रोफेसर और गैलापागोस के विशेषज्ञ पीटर ग्रांट ने कहा, 'कई साल से यह समझा जा रहा था कि 1906 में इकट्ठा किए गए मूल नमूने द्वीप से विलुप्त हो गए थे। लेकिन अब यह उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं जो एक सदी के पहले भी जीवित थे। फर्नांडीना द्वीप गैलापागोस द्वीप समूह के पश्चिमी हिस्से में एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जिसे चार्ल्स डार्विन ने 1835 में देखा था।
मिलते रहे प्रजाति के हल्फे-फुल्के सबूत
1906 की खोज के बाद फर्नांडीना द्वीप के कछुओं के जीवित होने बेहद मामूली सबूत ही मिले थे। जैसे 1964 में द्वीप के पश्चिमी हिस्से में 18 कवच देखे गए। 2000 के दशक की शुरुआत में एक विमान से अन्य कवचों के देखे जाने की भी सूचना मिली थी। इसके बाद 2014 में एक और संभावित कवच देखा गया था। फर्नांडा की खोज फरवरी 2019 में की गई थी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि उसकी उम्र 50 साल है।
Next Story