विश्व

पति ने की पत्नी की हत्या, यौन संबंध बनाने से पहले ली वियाग्रा, लेकिन...

jantaserishta.com
29 Dec 2021 10:00 AM IST
पति ने की पत्नी की हत्या, यौन संबंध बनाने से पहले ली वियाग्रा, लेकिन...
x
हत्या के बाद बेड पर जाकर सो गया.

नई दिल्ली: इटली में एक 80 वर्षीय शख्स ने अपनी 61 साल की पत्नी की चाकू मारकर हत्या (Husband Killed Wife) कर दी. शख्स ने यौन संबंध बनाने से से पहले वियाग्रा (Viagra) ली थी, लेकिन पत्नी ने संबंध (Sexual Relations) बनाने से मना कर दिया. इसी बात से नाराज होकर उसने पत्नी की जान ले ली.

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स पर हत्या का आरोप लगा है उसका नाम वीटो कांगिनी (Vito Cangini) है. क्रिसमस पर उसकी पत्नी नतालिया क्यारीचोक (Natalia Kyrychok) ने उसके साथ संबंध बनाने का वादा किया था. लेकिन वीटो के वियाग्रा लेने के बाद पत्नी ने अचानक संबंध बनाने से मना कर दिया.
संबंध बनाने से किया मना तो कर दी हत्या!
इसी बात को लेकर वीटो और नतालिया के बीच झगड़ा शुरू हो गया. अपनी पत्नी से लगभग 20 साल बड़े वीटो ने उसपर अपने बॉस के करीब जाने का आरोप लगाया. फिर बातों ही बातों में झगड़ा इतना बढ़ा कि वीटो ने चाकू मारकर नतालिया की हत्या कर दी.
रिपोर्ट के अनुसार, चाकू मारने के बाद वीटो अपनी पत्नी के खून से लथपथ शरीर को फर्श पर छोड़कर बेडरूम चला गया और सो गया. अगली सुबह उठने के बाद उसने कथित तौर पर नाश्ता खाया, अपने कुत्ते को घुमाने ले गया और फिर घर आकर अपने काम करने लगा, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं था.
दोपहर में वह उस रेस्तरां में फोन करता जहां उसकी पत्नी ने दो साल तक शेफ के रूप में काम किया था और उसके बॉस से कहता कि वह नतालिया को फिर कभी नहीं देख पाएगा. वीटो अपनी पत्नी के बॉस से कहता है- 'मुझे पता है कि तुम दोनों के बीच कुछ चल रहा था.'
इसके बाद रेस्तरां मालिक ने पुलिस को फोन किया, जिन्होंने वीटो के घर की तलाशी. पुलिस को घर से नतालिया की लाश बरामद हुई. उसके शरीर पर कई घाव थे. फिलहाल वीटो को अरेस्ट कर लिया गया है, जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story